बिहार बोर्ड ने महज एक महीने के अंदर जारी किया इंटर का रिजल्ट,बेटियों का जलवा क़ायम,ये हैं टॉपर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

.बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार बोर्ड ने लगातार 8वें साल सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है. 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट।

घोषित किया था. इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया.

बिहार बोर्ड ने इंटर कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-

रैंक 1: अदिति कुमारी (पटना) – 480 अंक.

रैंक 2: माही कुमारी (पटना) – 476 अंक.

रैंक 3: निशिका श्री (पटना) – 475 अंक.

रैंक 4: मानवी कुमारी (वैशाली) और श्रेया कुमारी (नवादा) – 474 अंक.

बिहार बोर्ड ने इंटर आर्ट्स यानी कला स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-

रैंक 1: निशु कुमारी (गया) – 479 अंक.

रैंक 2: सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और एमडी लकी अंसारी (पूर्णिया) – 478 अंक.

रैंक 3: नसरीन प्रवीन (प. चंपारण), साजिया अंसारी (नालंदा), निसु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श (सहरसा) – 477 अंक.

बिहार बोर्ड ने इंटर साइंस स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर के नाम नीचे चेक कर सकते हैं-

रैंक 1: आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 481 अंक.

रैंक 2: साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) – 479 अंक.

रैंक 3: अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 478 अंक.

Join us on: