पंकज कुमार जहानाबाद
जनता दल यू का कार्यालय कर्पूरी सभागार में
नि वर्तमान अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के अध्यक्षता में वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा को अंग वस्त्र एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया और पद ग्रहण करवायाlसभी कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ अंग वस्त्र एवं फूलमालाओं से लाद दिया l दिलीप कुशवाहा ने कहा कि नए अध्यक्ष समता पार्टी के काल से ही संगठन में कार्य किए हैंl हम लोग पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगेl वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि जदयू आप लोगों के सहयोग से पार्टी को मजबूत करेंगेl संगठन को पंचायत लेवल,बूथ लेवल,जिला स्तर तक बैठक आयोजित कर मजबूत करेंगेl नीतीश कुमार के द्वारा किए हुए कार्यों को एवं उनके विचारधारा को गांव तक बूथ लेवल तक पहुंचाने का काम करेंगे l कार्यक्रम को संचालित करते हुए पार्टी के वरीय नेता संजय सिंह ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित हैं l युवा नेता निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगीl कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजू सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, संजय सिंह,वरीय नेता इवरार अहमद,महा दलित नेता डॉ.निरंजन अंबेडकर,लालसिंह,रंगनाथ शर्मा नगर अध्यक्ष मो. असलम, मनोज चंद्रवंशी, मुरारी यादव, मधेश्वरा यादव, काको प्रखंड अध्यक्ष विनय विद्यार्थी,मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष पप्पू दांगी, संख्या जिला अध्यक्ष शकील अहमद, नरेंद्र किशोर सिंह, रितेश चंद्रवंशीराजू पटेल, युवा नेता अभिजीत आनंद,सत्यवीर सिंह कल्पा, अश्वनी शर्मा, शंभू कुमार, अरुण चंद्रवंशीसहित सैंकड़ो जदयू कार्यकर्ता शामिल थेl



