: रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी!
(फतुहा): पटना से जुड़ी हुई है एक खबर सामने आ रही है जहाँ पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टाॅप 10 में शामिल अपराधकर्मी को पुलिस ने हथियार व लूट के रूपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुरी बात की जानकारी देते हुए फतुहा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि 14 मार्च और 15 मार्च को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाये गए समकालीन अभियान में पंडारक थानान्तर्गत जिसमें अलग-अलग मामले में तीन अपराधकर्मी क्रमशः रितेन्द्र उर्फ गोरेलाल,अमित कुमार उर्फ नोखे उर्फ निखिल एवं अन्य जो टाॅप 10 में शामिल राकेश कुमार उर्फ ब्रिटेनिया को गिरफ्तार किया गया है। राकेश कुमार उर्फ ब्रिटेनिया का लंबा चौड़ा पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बाकी अन्य दो गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, लूट के 23500 रूपया और 4 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। वही छापेमारी में शामिल थानाध्यक्ष पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय एवं अन्य पदाधिकारी की ग्रामीण एसपी ने सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कारवाई आगे जारी रहेगी।
बाईट: कुंदन कुमार (ग्रामीण एसपी)



