रिपोर्ट- संतोष चौहान!
जिलाधिकारी के निदेश पर घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार जांच और छापेमारी जारी।
सुपौल:- आज दिनांक 15.03.2026 को भी जिलाधिकारी, सुपौल के निदेश के आलोक में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की गई l
सुपौल जिला के सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स एवं गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है। जिन गैस एजेंसी पर भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर समाप्त हो जाता है वहां कुछ ही घंटे में उस एजेंसी को संबंधित तेल कंपनी के द्वारा भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध करा दी जा रही है l
जिलाधिकारी महोदय सुपौल द्वारा गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर्स, फिल्ड ऑफिसर्स, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ इस विषय पर नियमित समीक्षा की जा रही है।कालाबाजारी तथा जमाखोरी को सख्ती से रोकने एवं दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु सभी पदाधिकारी को निदेशित किया गया है । स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है। एलपीजी गैस की कहीं कोई समस्या नहीं है।




