संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा- बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने परसाहा मेन रोड के पास एक उजले रंग की कार को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 1073 पीस यानी 107.3 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार, अजय कुमार, पिंटू कुमार और हरिबोल कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
BYTE :- सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर




