मामूली विवादित ने लिया हिंसक रूप, जमकर मारपीट और फायरिंग में बीच बचाव को गई महिला को लगी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

लखीसराय जिले के सुरगढ़ा बाजार में ऑटो सटने को लेकर दो ऑटो चालकों में हुई गालीगलौज और मारपीट। मारपीट के बाद दोनों परिवार आपस में भिडे चली गोली बचाने के क्रम 60वर्षीय महिला को दांये जांग में लगी गोली। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लाया सदर अस्त पताल किया पुलिस के हवाले। मामले की जाँच में जुटी पुलिस।

मुंगेर: सोमवार करीब शाम 5 बजे सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा गांव में दो पड़ोसी दोपहर में हुई मारपीट और गालीगलौज को लेकर आपस में भीड़ गए इस दौरान दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और जसिके गोलीबारी की घटना घटित हुई और एक गोली दिवंगत भुटो यादव की 60 वर्षीय पत्नी बंदना देवी दाहिने जांघ में लग गयी। जिसके बाद परिजनों ने आनन् फानन में सदर अस्तपताल में भरती कराया जंहा चिकित्स्कों ने प्रथामिकी उपचार किया। वही मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन बेहतर इलाज के बेगूसराय लेकर चले गए।

घायल बंदना देवी का भतीजा सुगन यादव ने बताया की हम मुंगेर – सूर्यगढ़ाऑटो चलाते है वही आज दोपहर करीब दो बजे सूर्यगढ़ा बाजार में हमारे पड़ोसी ऑटो चालक मनु यादव ने मेरे ऑटो में सटा दिया जिसको लेकर विवाद हुआ और उसने अपने सहयोगी के साथ मारपीट की। जिसके बाद हम अपने गांव चले आये। इसी बात को लेकर नशे में धुत मनु यादव ने घर में जान से मारने के ढूढ़ने लगा जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच – बचाव करने की कोशिश की। लेकिन नशे धुत मनु ने हमारे दाहिने हाथ पर लोहे के सरिया से वार कर दिया जिसके मेरा हाथ जख्मी हो गया उसके बाद हथियार लेकर हमपरफायरिंग किया लेकिन मेरी बड़ी माँ बन्दना देवी सामने आ गयी जिसके कारण गोली उसके जांघ में लग गयी। वही घटना के बाद हम सभी परिवार ने मनु को पकड़ लिया जिसके बाद उसे सदर अस्तपताल लाया और स्थानीय कोतवाली थाना को सुपुर्द कर दिया। सुगन यादव ने बताया की। मनु गांव के रंजीत मंडल का ऑटो भाड़ा में चलाता था , जब मारपीट और गालीगलौज की घटना हुई तो रंजीत मंडल ने उसका ऑटो छीन लिया जिसको मनु ने कहा की तुम्हे आज गोली मार देंगे। उन्होंने कहा मनु प्रदेश में मजूदरी का काम करता है और कुछ दिन पहले गांव आया था।

वही नशे में धुत गिरफ्तार युबक ने बताया की हम उड़ीसा में मजदूरी का काम करते है और रविवार को अपने गांव आये थे वही आज दोपहर पड़ोसी सुगन यादव का परिवार ने हमारे परिवार के साथ गाली गलौज किया था ,और लेकिन वे लोग नहीं माने। उन्होंने कहा की दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ इस दौरान गोली किसने चलायी मुझे मालुम नहीं है। वही जब मनु से पूछा गया की तुम नशे में क्यों हो तो उसने बताया की वह हावड़ा से शराब लेकर आया था और घर में पिया था। उन्होंने कहा की तीन साल से प्रदेश उड़ीसा में काम करते है हमारे ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है उन्होंने बताया की हमारे साथ मारपीट के दौरान मेरा तीस हजार का मोबाईल गायब हो गया।

वही सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार बताया की सूर्यगढ़ा बाजार में मनु यादव औरसुगन यादव के बीच विवाद हुआ था.वही विवाद घर तक पहुंचा जंहा दोनों पड़ोसी के बीच मारपीट हुई जिसमे एक बुजुर्ग महिला को गोली लगी है। उन्होंने कहा इस मामले में एक व्यक्ति मनु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष द्वारा अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है।

Join us on: