मिथिला के देवघर कॉपीलेश्वर धाम की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का चला बुलडोजर!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला स्थित मिथिला के प्रसिद्ध देवघर कपिलेश्वर स्थान परिसर मे प्रसाशन ने भूमि कब्जा हटाने को लेकर वर्षो बाद चला प्रशासन का जोरदार बुलडोजर।
बताते चले की मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत मिथिला के प्रसिद्ध देवघर माने जाने वाले कपिलेश्वर धाम मे वर्षो से अवैध रूप लोगों के द्वारा किए गए जमीन अतिक्रमण खाली कराए जाने को लेकर अंचल कार्यालय प्रशासन द्वारा तैयारी किया जा रहा था। जिसे पुरा करने के उद्देश्य से देर ही सही अंचल प्रशासन एवं रहिका थाना पुलिस पुरे राम लडकर के साथ मौके पर पहुँच कर जोरदार बूलडोजर चलाने का काम किया। रहिका अंचलधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की करीब 46 अतिक्रमणकारियों द्वारा कपिलेश्वर मंदिर परिसर मे अवैध भूमि कब्ज़ा कर निर्माण कार्य कर लिया गया था। जिस के विरुद्ध अंचल अंतर्गत मौजा काकरौल थाना संख्या 8 खेसरा 5304 से संबंधित अतिक्रमण मामले मे प्रसाशन ने आज सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाया है। यह कारवाई अतिक्रमण वाद संख्या 01/2021-2022 के तहत की गई सुनवाई के आधार पर किया गया है। कुल 11 व्यक्तिओं द्वारा अवैध रूप से जमावंदी संचालित किया जा रहा है पूर्व मे ही इस संबंध मे राजस्व कर्मचारी के माध्यम से जमाबंदी को रद्द करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी को समर्पित किया जा चूका है। जमा बंदी निरस्त होने के बाद उक्त जमीन को भी खाली करा लिया जाएगा। सरकार द्वारा मंदिर परिसर का सोन्दर्यिकरन को लेकर योजना है। जिसे देखते हुए मंदिर परिषद को अतिक्रमण मुक्त करना आवस्यक है।

Join us on: