मधुबनी-अवैध हथियार व कारतूस के साथ पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

पंडौल पुलिस की तत्परता ने अवैध कट्टे के साथ दो फरार अपराधी दबोच लिया गया

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, अपराधियों के खंगाला जा रहा अराधिक इतिहास

मधुबनी जिले के पंडौल थाना पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर अपराधियों को दबोचने मे सफलता दिलाया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक अवैध देशी कट्टा सहित दो संदिग्ध युवकों की गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह सफलता ग्राम बथने गांव से दुर्गा स्थान जाने वाली पक्की सड़क पर पुलिस गश्त के दौरान पुलिस को हाथ लगा है।दोनो युवक एक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवहट गांव की ओर जा रहा था। पुलिस दूर से ही उन्हें मोटरसाईकिल रोकने को लेकर इशारा किया, लेकिन दोनों ने भागने का प्रयास किया। जहां मौजूद पंडौल थाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए भागरहे दोनों अपराधी को मौके पर ही धर दबोच लिया। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सचिन कुमार यादव और रोहन कुमार मंडल बताया। वाहन चेकिंग के दौरान भागने का कारण पूछने पर दोनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शक के आधार पर तलाशी ली गई, जिसमें सचिन कुमार यादव के जींस पैंट के दाहिने तरफ कमर में छिपा एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। दोनों से हथियार के कागजात मांगे गए, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और जब्ती सूची बनाकर अवैध कट्टा, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आई। वहीं, पंडौल थाना प्रभारी रमन कुमार सिंह ने बताया है कि कार्रवाई गश्ती के दौरान की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 14/26 दर्ज कराया गया है, जिसमें धारा 1-बी आर्म्स एक्ट 26/35 के तहत् मामला दर्ज किया है। पकरे गए दोनों युवक गांव बथने का निवासी हैं। दोनो का पहचान सचिन कुमार यादव, पिता स्वर्गीय दिनेश यादव, रोहन कुमार मंडल, पिता विनोद मंडल के रूप मे पहचान किया गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है। यह घटना मधुबनी जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और मधुबनी पुलिस के प्रयासों को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वाहन चेकिंग एवं गश्ती सहित सघन छापामारी अभियान को तेज किया जाए। वही पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। पंडौल थाना की इस सफलता से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराध की प्रवृत्ति मे कमी आएगी। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री में एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं। अभियुक्तों से पूछताछ में और सुराग मिलने की संभावना है। मामले को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई पूरी की जा रही है और दोनों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि अवैध हथियार रखना राज्य सरकार के कानून का उल्लंघन है। अपराधियों के मनसूबे को सख्ती से रोका जाएगा।

Join us on: