राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर सम्पूर्ण हिंदू समाज के लोगों द्वारा रविवार को मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर, महन्थी लाल चौक पर सूडी़ स्कूल बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राम दरबार, भारत माता की पूजन, दीप प्रज्वलन, और आगत अतिथि शेखर प्रसाद प्राध्यापक हिन्दी विभाग सह बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डाँक्टर ओम प्रकाश पंजियार, अवकाश प्राप्त सिविल सर्जन, पूनम चौधरी, राष्ट्रीय सेविका समिति विभाग संचालिका एवं आर्चाय फूल बाबू झा को मिथिला पेंटिंग पाग और चादर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र राउत ने किया। गायक शिव नारायण मिश्र और उनके सहयोगीयो द्वारा गीत संगीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगत अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज के विभिन्न वर्गों के हिन्दू संस्कृति और हिंदू समाज को आए दिन आने बाले विभिन्न परेशानी लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, हमारा विखंडित हिन्दू समाज आदि पर चर्चा किया। विराट हिन्दू सम्मेलन 14 जनवरी से लेकर 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक पूरे देश के हर बस्ती में किया जाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बस्ती के सह संयोजक मनोज कुमार मुन्ना, प्रकाश पूर्वे, कोषाध्यक्ष श्रवण प्रधान, राम नारायण साह, पुरषोत्तम राज्यपाल, उमेश राज्यपाल, विवेक प्रसाद, कन्हैया कापड़ी, संजय प्रसाद, गणेश प्रसाद, अरूण कुमार प्रसाद, विनय पंडित, अशोक राम दीवान गुप्ता सहित अन्य लगे थे। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक मनोज कुमार मुन्ना ने किया।
मौके पर मदन श्री वास्तव, विश्वजीत कुमार, बिष्णु कुमार राउत, सुबोध चौधरी, रीना सर्राफ, अनुराधा राउत, कविता झा, मिनाक्षी श्रीवास्तव , सुजाता कुमारी,प्रदीप गुप्ता, गोपाल प्रसाद, प्रणय प्रभाकर, रुपेश राउत वीरेंद्र मेहता अमरेन्द्र मंडल, आदि भाग लिए।

Join us on: