मधुबनी- पिता पुत्र मिलकर करते थे धंधा, पुलिस ने शराब समेत दोनों को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने शराब मामले मे दो कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार किए गए दोनो शराब कारोबारी रिस्ते मे पिता पुत्र हैं। जिन्हे रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव से गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया है की शामकालीन अभियान के दौरान गुप्त सुचना मिला की सप्ता गांव के राजेश्वर महतो और अजित महतो अपने घर मे शराब रखकर कारोबार करता है। प्राप्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंच कर पुलिस बल के सहयोग से घेरा बंदी कर लिया गया। पुलिस को देखते ही दोनों कारोबारी भागने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकर लिया गया और घर की तलाशी लेने पर पलास्टिक के बोरा से 60 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब कुल मात्रा 18 लीटर बरामद कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त कर दोनो शराब कारोबारी पिता पुत्र को हिरासत मे लेते हुए थाना लाने के बाद दोनों के विरुद्ध उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आरक्षी मार्ग वाहिनी दस्ता के माध्यम से न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।

Join us on: