बाढ़- एसडीएम गरिमा लोहिया द्वारा सीएमआर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सुश्री गरिमा लोहिया, भा०प्र०से०, अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ के द्वारा आज दिनांक 19.01.2026 को खरीफ विपणन मौसम अंतर्गत अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 के तहत सी० एम० आर० कार्य का शुभारंभ किया गया। इए मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा बाजार समिति प्रांगण बाढ़ में सी० एम० आर० गोदाम संख्या 14 में फीता काटकर अधिप्राप्ति कार्य का उद्घाटन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा सहायक गोदाम प्रबंधक एवं गुणवत्ता नियंत्रक को सख्त दिनेश दिया गया कि किसी भी मिलर के द्वारा चावल की गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई शिकायत अथवा निम्न गुणवत्ता का चावल प्राप्त होता है तो उसे स्वीकार नहीं करेंगे। चावल की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Join us on: