औरंगाबाद- युवक की पीट पीट कर हत्या कर शव फेंका, पुलिस जाँच में जुटी!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह पेट्रोल पंप के समीप स्थित राइस मिल के पास से पुलिस ने एक युवक के शव को बरामद किया है. प्रथमदृष्टया युवक की पीट पीटकर हत्या की बात सामने आ रही है. मृतक युवक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी बृजा सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है. वही सुमन कुमार की शादी 18 फरवरी को सिंदुरिया गांव निवासी दुलारे सिंह की पुत्री से होनी थी लेकिन मौत के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन अपने कुछ साथियों के साथ धान के मिल के समीप गया था. कहां जा रहा है कि वह मिल में घुसा हुआ था. इसी दौरान चोर – चोर का शोर मचा कर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद हाथ – पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मामले की सूचना बारुण पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और सुमन के शव को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद शव को औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम हाउस पर नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा गठित बोर्ड और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों जाएगी. इधर जानकारी मिली कि मृतक के आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में कुछ देर हंगामा किया और शहर के रमेश चौक को जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. गुरुवार के पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुमन की पीट पीटकर हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Join us on: