सहरसा रेड लाइट एरिया में पुलिस छापा:15 लड़कियां हिरासत में।

SHARE:

रिपोर्टर :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है जहाँ पुलिस ने देह व्यापार की सूचना मिलने पर सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने कई लड़कियों को हिरासत में लिया है फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है.इस सम्बंध में हेडक्वार्टर डीएसपी ने बताया कि यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है,सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में बाहर से लड़कियों को मंगवाकर देह व्यापार का धंधा किया जाता है जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कुल 15 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है इनमें कुछ लोकल और कुछ बाहर की है.फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

BYTE :- कमलेश्वर प्रसाद सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी.

Join us on: