:- अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा के उभरते युवा गायक पंकज पांडेय और उनकी टीम ने मोकामा के हाथीदह में आयोजित जागरण कार्यक्रम में अपनी गायिकी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रोता सारी रात भजन और देशभक्ति के माहौल में झूमते रहे।
छठ महापर्व के अवसर पर हाथीदह पंचायत वासियों द्वारा आयोजित जागरण कार्यक्रम में बुधवार की रात जब पंकज पांडेय , मीनाक्षी सिंह और नूतन भारती ने गाना शुरू किया तो लोग भावविभोर हो उठे।
पंकज पांडेय आजकल काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं, सूफी गायकी हो, या फिल्मी गीत, गजल हो या भजन वे एक हरफनमौला कलाकार हैं , वे अपनी टीम के साथ जहाँ जाते हैं काफी प्रशंसा बटोरते हैं।
उनकी टीम से नूतन भारती और मीनाक्षी सिंह ने भी छठ गीतों और भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के आयोजन में हाथीदह पंचायत के युवाओं का अहम योगदान रहा। युवाओं का इस तरह भक्ति और देशभक्ति की ओर आकृष्ट होना निश्चय ही एक बेहतर संकेत है।




