मोकामा में बड़ा हादसा, कार से कुचलकर एक कि मौत 3 घायल!

SHARE:

अमित सिंह की रिपोर्ट

डिजायर कार ने अहले सुबह 4 लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकी 3 व्यक्तियों के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। गाँव वालों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार से पटना की ओर से आ रहीं थी और अचानक अनियंत्रित होकर 4 लोगो को कुचल दिया । जिसमे एक ही घर के दो बच्चे शामिल है एक कि मौत मौके पर हो गई और दूसरा बाढ़ के निजी क्लीनक में इलाजरत है । घटना में 12 वर्षीय राजेदव की मौत हो गई , और दूसरा 14 वर्षीय चनरदेव घायल हो गया। दोनों सुल्तानपुर निवासी नकुल महतो का पुत्र हैं । राजेदेव और चनरदेव ट्यूशन पढ़ने जा रहें थे । राजदेव के पिता सरकारी विद्यालय के शिक्षक हैं । वही दो अन्य घायल भी सुलतानपुर के बिंद टोली के रहने वाले साजन विन्द (30 वर्ष) और सगुन विन्द (28वर्ष ) है । घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है । वाहन में JH10 CB 6959 का नम्बर प्लेट लगा है , और वाहन में झारखंड विधानसभा का बोर्ड लगा हुआ है । यह अभी पुष्टि नहीं कि गई कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे । थानाध्यक्ष राजनन्दन के निर्देश पर मोकामा पुलिस मामले की त्वरित करवाई में जुट कर छानबीन कर रही है ।

Join us on:

Leave a Comment