गन्ने के खेत मे लगी आग, भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट:- शकील

गौनाहा,संवादसूत्र:- सहोदरा थाना क्षेत्र के खरकटवा सरेह में लगी आग से 14 कट्ठा खेत का गन्ना जल गया है। उक्त गन्ना कांमता कॉलनी गांव निवासी संतोष दास कि बताई जाती हैं । इस बावत संतोष दास ने सहोदरा थाने में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाने में दिए गए आवेदन में उनका कहना है कि शुक्रवार को दिन में करीब 10 : 30 बजे किसी ने मेरे गन्ने में आग लगा दी है , जिससे मेरा 14 कट्ठा खेत में लगा गन्ना जल गया है। आवेदन में खेत मालिक का कहना हैं की दोषी व्यक्ति की धर – पकड़ की जाये तथा मेरे बर्बाद गन्ने के फसल की मुआवजा दिलाई जाय। खेत मालिक संतोष दास ने इसकी प्रतिलिपि बेत्तिया डीएम ,नरकटियागंज चीनी मील, बीडीओ गौनाहा व गौनाहा सीओ को भी भेजा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छान बीन कि जा रही हैं।

Join us on:

Leave a Comment