रिपोर्ट:- शकील

गौनाहा,संवादसूत्र:- प्रखण्ड के सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को श्रद्वा , भक्ति व जयकारे के साथ 9 दिनो तक चलने वाले शास्त्रीय नवरात्र का समापन हुआ । लोगो ने भक्ति भाव व श्रद्वा के साथ माँ दुर्गा कि पूजा अर्चना की एवं श्रद्वा सुमन अर्पित की । नौ दिनो तक चलने वाली व्रत का समापन श्रद्धा भाव से कि गयी । जई उखडने के बाद नवव्रत रखने वाले श्रद्वालु भक्तों ने अन्न ग्रहण किया । शक्ति पीठ माँ सुभद्रा स्थान, गौनाहा बाजार स्थित दुर्गा मण्डप, प्रखंड़ मुख्यालय स्थित दुर्गा पंडाल , भितिहरवा, पकड़ी, बेलसण्डी , रुपवलीया , सीठी तारावसवरिया , बेलवा ,जमुनिया, पीपरा, व मझरीया दुर्गा पंडालों में उमंडी भीड़ मेले का रूप ले लिया था। सभी दुर्गा पंडालो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दुर्गा पंडालो में माता की जयकारा से पूरा वातावरण गूंजमान हो गया था।




