दो भाइयों के बीच फसल लूटने, गोली चलाने एवं आग लगाने का मामला!

SHARE:

रिपोर्ट:- शकील

पुलिस ने गोली चलाने की नही की पृष्टि, मामले की हो रही जांच

पर्चाधारी की जमीन को हथियार के बल पर हड़पने का किया जा रहा प्रयास– विधायक वीरेंद्र गुप्ता

गौनाहा,संवादसूत्र:-सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया में पर्चाधारी के जमीन में लगे धान के फसल को लूटने, गोली चलाने तथा आग लगाने की प्राथमिकी सहोदरा थाने में दर्ज करायी गई हैं।दर्ज मामले में बनबैरिया गांव निवासी राजिंद्र माझी का कहना है कि 14 अक्टूबर को दिन के 11:30 बजे पर्चा के जमीन में लगे धान का देउनी थ्रेसर से करा रहा था, इसी बीच भवानीपुर गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा , लक्ष्मीपुर निवासी रामजी शर्मा तथा बनबैरिया गांव निवासी बजरंगी सिंह, विनोद यादव, भूप नारायण सिंह , नागेंद्र मिश्र , मंसुर मियां, गोविन्द महतो, राम नरेश शर्मा,सुजीत शर्मा सहित कई लोग गाली गलौज देते हुए खेत में पहुंच गये । सभी लाठी, डंडे , बंदूक, गोली आदि से लैस थे । उन्होंने जाति सूचक भद्दी-भद्दी गालियां दी। विरोध करने पर राजकुमार कुशवाहा बंदूक से दहशत फैलाने हेतु फायरिंग कर दी । उसके बाद रामनरेश शर्मा, बजरंगी भी बंदूक से फायरिंग किया, जिससे मैं बाल – बाल बच गया। परिवार के अन्य सदस्य भी भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । आक्रोशित भूधारियों ने मेरे धान के बोझा एवं थ्रेसर मे भी आग लगा दी, जिससे थ्रेसर का चक्का जल गया । चिल्लाने के बाद गांव वाले पहुंचे तो आग बुझाई गई । घटना की सुचना पाकर सहोदरा , गौनाहा मानपुर व मटियरिया थाना के साथ डएसपी कुंदन कुमार , एसडीएम धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव , सीओ अमित कुमार तथा मैनाटांड सिकटा विधापक वीरेंद्र गुप्ता वहाँ पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ, घटनास्थल पर मौजुद पर्चाधारी व मजदुर नागेंद्र महतो ,शंकर महतो , मनोज बैठा , लालबिहारी महतो, राबड़ी देवी, जोनिया देवी , पप्पु महतो तथा आमना खातुन ने घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुंदन कुमार को बताया कि भूधारियो द्वारा पर्चाधारियों की जमीन को हथियार के बल पर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है । पर्चाधारी राजिन्द्र मांझी ने बताया कि भूधारियो द्वारा तीन राउंड गोली घटना स्थल पर चलाई गई है । इधर इस संबंध में डीएसपी का कहना है की गोली चलाने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है । इस संबंध में जांच पड़ताल किया जा रहा है । पर्चाधारी का आवेदन मिला है। अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है । जबकि थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की उक्त सभी अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है।जल्द ही अभियुक्त गिरफ्तार किए जायेंगे। इधर सिकटा मैनाटॉड के भाकपा विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि गरीबों के ऊपर यह अत्याचार एवं अन्याय है ।पर्चा की दी गयी जमीन को भूधारी हथियार के बल पर हडपना चाहते है । इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment