रिपोर्ट- बिकास कुमार!
वीडियो में आप देख सकते हैं सहरसा सदर अस्पताल। यहां ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़ी तांबे की पाइप चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर पोस्टमार्टम रूम की ओर से अंदर घुसे और पाइप काट ली। गार्ड के शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन लाइन को तुरंत दुरुस्त कराया। अस्पताल प्रबंधन ने सदर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऑक्सीजन पाइप की चोरी को मरीजों की जान से खिलवाड़ माना जा रहा है।
BYTE :- सदर अस्पताल डीएस




