मुंगेर- मामूली बात पर चाय पी रहे रिक्शा चालक को दबंग दुकानदार ने मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

चाय पी रहे ई रिक्शा चालक को दबंग दुकानदार ने पैर में मारी गोली ,जख्मी युवक का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरबसराय रेलवे ब्रिज के पास आज सुबह दबंग किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा चालक मो साजन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके पैर में लगी है जो अंदर ही फंसी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। घायल साजन ने बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। उसी दौरान किराना दुकानदार महबूब आलम ने नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से आहत होकर मो साजन बुधवार की सुबह शिकायत करने महबूब आलम के घर पहुंचा तो आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर महबूब आलम ने अपनी दुकान पर बैठे-बैठे उस पर गोली चला दी।

वहीं मामले में सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरवसराय थाना इलाके के ढाला के समीप एक युवक को गोली मारकर जख्मी होने की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम द्वारा छानबीन की गई है।प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है।घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।इस घटना में अन्य जो भी शामिल होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – अभिषेक आनंद डीएसपी सदर मुंगेर

Join us on: