रिपोर्ट- अमित कुमार!
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नितिन नवीन के बिहार दौरे का बहुत जबरदस्त अवसर हो रहा है और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बढ़िया काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी से उनकी मुलाकात हुई है और बिहार के आगे 5 साल में क्या रोड में बना है उस पर चर्चा हुई है।
राबर्ट वाड्रा के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से लालू जी के परिवार में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच में द्वंद है और कांग्रेस में भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बीच में द्वंद शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री को उम्मीदवार बन गए थे, लेकिन आने वाले 50 साल तक बीजेपी ही रहने वाले हैं।
असम के सीएम हिमन्त विश्व शर्मा के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए भारत कोई स्थान नहीं है और बांग्लादेशियों के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित करके बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।
बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता जी के करने से टीएमसी समाप्त हो जाएगी और बीजेपी बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
केरल में 24 लाख वोटरों का नाम काटे जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिन लोगों का नाम दो जगह है या जो स्वर्ग चले गए, उनका नाम डिलीट हो रहा है।
बिहार के डीजीपी के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अपराधी घटनाओं में कमी आई है और सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार है और इस सरकार में अपराधियों का मनोबल तोड़ दिया है।




