सहरसा- बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में युवाओं का भड़का आक्रोश!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

खबर सहरसा से है, जहां बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की हत्या के विरोध में युवाओं ने जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और नारे लिखे बैनर लेकर बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रतिरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कुंवर सिंह चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो. यूनुस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। युवाओं का कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुतला दहन के दौरान कुंवर सिंह चौक पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया, लेकिन युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले नहीं रुके, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

BYTE :- प्रदर्शनकारी

Join us on: