सहरसा में पुलिस दीदी योजना के तहत महिला पुलिसकर्मियों को मिली स्कूटी!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा पुलिस लाइन में बिहार सरकार की पुलिस दीदी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहरसा एसपी विक्रम सियाग ने महिला पुलिसकर्मियों के बीच स्कूटी का वितरण किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करना है। स्कूटी मिलने से महिला पुलिसकर्मी शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त कर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी। साथ ही छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस तक आसानी से अपनी शिकायत पहुंचाने में मदद मिलेगी। एसपी विक्रम सियाग ने कहा कि पुलिस दीदी योजना के माध्यम से छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और महिला पुलिस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Join us on: