रिपोर्ट- अमित कुमार!
नीति नवीनआज पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य रोड शो आयोजित किया गया। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल मैदान तक पूरा मार्ग भगवा झंडों, बैनर और पोस्टरों से सजा हुआ था। सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उनके साथ थे।
नितिन नवीन का काफिला शेखपुरा मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर होते हुए मिलर हाई स्कूल पहुंचा, जहां अभिनंदन समारोह हुआ। इस दौरान हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े और बाइक रैली के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की और “नितिन नवीन जिंदाबाद” और “जय श्री राम” के नारे लगाए।

पटना एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कार्यकर्ताओं की भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया।

नितिन नवीन ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया मुलाक़ात,और इसके बाद पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।




