पटना- सोशल मीडिया पर हथियार लहराना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

खुशरूपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस को बड़ी कार्रवाई ।

.खुसरूपुर पटनाअवैध हथियार का खुलेआम प्रदर्शन करते युवक का वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी ने पूर्व में हुए एक विवाद का बदला लेने की नीयत से हथियार अपने पास रखा था।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना श्री परिचय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न केवल अपराध को बढ़ावा देता है बल्कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है।

Join us on: