बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में मुंगेर में उग्र प्रदर्शन, विहिप–बजरंग दल ने किया पुतला दहन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर: बंगलादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अमानवीय अत्याचार के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, मुंगेर के तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।  राजीव गांधी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश के तानाशाह बताए गए यूनुस मुहम्मद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह मंत्री दिलीप चौधरी ने की।

प्रदर्शन कर रहे विहिप–बजरंग दल कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हुई है। हिंदू समुदाय के मंदिरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं, संपत्तियों, सरकारी कर्मियों एवं पत्रकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में मेमन सिंह जिले के भालुका में एक हिंदू श्रमिक दीपू दास पर कथित रूप से ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। आरोप है कि यह बर्बर घटना पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश प्रशासन की निष्क्रियता की कड़ी निंदा करते हुए हिंदू विरोधी हिंसा पर तत्काल रोक, दोषियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा तथा अल्पसंख्यकों के लिए भय और शोषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।

 बाइट-  दिलीप चौधरी  जिला सह मंत्री  विश्व हिन्दू परिसद 

इस अवसर पर विभाग मंत्री प्राणनाथ भारत, जिला सह मंत्री संतोष कुमार कुशवाहा, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख सुबोध शर्मा, नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, शिवम कुमार, कन्हैया पोद्दार, रवि, मुकेश, आशुतोष, राजा सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on: