संवाददाता :- विकास कुमार!
25 हजार का इनामी शराब कारोबारी को सहरसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, DSP साइबर ने सदर थाना में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
देख सकते हैं यह सहरसा सदर थाना है जहाँ 25 हजार के इनामी शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर DSP साईबर अजित कुमार ने मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 25 हजार का इनामी शराब तस्कर हेमन्त चौधरी को सहरसा पुलिस ने DIO टीम के साथ मिलकर सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां चौक से गिरफ्तार किया है। यह शराब का बड़ा तस्कर है और यह कई कांडों के वांछित अपराधी भी है। शराब कारोबार से यह काफी संपत्ति अर्जित किया है जिसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। आइये सुनते है इन्होंने क्या कहा।
BYTE :- साइबर डीएसपी अजीत कुमार




