थावे शक्तिपीठ चोरीकांड का पर्दाफाश, यूपी के गाजीपुर से बदमाश गिरफ्तार, फ़िल्म देखकर दिया घटना को अंजाम!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है….बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुए चोरी कांड में सात दिनों के अंदर पुलिस ने खुलासा कर दिया है….

खाकी फिल्म तथा युटुब के क्राइम सीन देखकर करता था चोरी

पुलिस ने मंदिर में सुबह सोने की हार, मुकुट और छतरी की चोरी मामले में मुख्य आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है…गिरफ्तार आरोपी यूपी के गाजीपुर जिले का रहनेवाला है…. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के दिन पहने हुए जूता, बैग, मुफलर बरामद कर लिया है…

चोरी की गई आभूषणों की बरामदगी के लिए इस वक्त यूपी के गाजीपुर, मऊ और प्रयागराज में छापेमारी चल रही है…. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मंदिर में चोरी से पहले आरोपी दीपक राय ने बिहार पुलिस पर बनी खाकी मूवी और यूट्यूब पर कई क्राइम सीन का वीडियो देखा था…

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 10 और 11 दिसंबर को मंदिर में रेकीकिया था…. दो युवकों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था….

एसपी ने ये भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक राय ने बीते 3 मार्च को यूपी के मऊ में भी शीतला मंदिर में चोरी कर चुका है…13 नवंबर को जेल से बाहर निकलने के बाद बनाया थावे मंदिर में चोरी का प्लान था….

बता दें कि 17 दिसंबर को मंदिर में गर्भगृह से माता की सोने की मुकुट, सोने की छतरी, सोने की हार चोरी कर ली गयी…सीसीटीवी में कैद दो चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद गोपालगंज पुलिस को सफलता मिली है….

BYTE : अवधेश दीक्षित, एसपी, गोपालगंज

Join us on: