पटना- एक लाख रूपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने दबोचा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद से सटे सीमा पर स्थित पटना जिला के
मसौढ़ी अंचल कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निगरानी की छापा मार दस्ता ने अंचल के एक राजस्व कर्मचारी को एक लाख रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया .गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी राजा कुमार जो जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के धरहरा गांव का रहने वाला है उसके जहानाबाद स्थित थाना रोड के किराए के मकान में निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है आपको बताते चलें कि घूसखोर कर्मचारी निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गया है. जिससे प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है इतना ही नहीं पास में स्थित नगर परिषद कार्यालय में भी हड़कंप मचा हुआ है ।मामला मसौढ़ी अंचल कार्यालय से जुड़ा है, जहां मंगलवार को राजस्व कर्मचारी को कार्यालय खुलते ही निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते दबोच लिया. गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी का नाम राजा कुमार है, जो मसौढ़ी अंचल के भदौरा एवं नदौल मौजा का राजस्व कर्मचारी है. टीम ने उन्हें एक लाख रुपये घूस लेते दबोचा है.निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि राजस्व कर्मचारी पर आरोप था कि वह परिमार्जन के नाम पर नदौल के रहने वाला रवीश कुमार नामक युवक से कई महीनों से रिश्वत की मांग को लेकर टहला रहा था. उसका काम करने के एवज में आनाकानी कर रहा था दो लाख रुपए में बात तय की गई थी.शिकायतकर्ता का कहना था कि दो लाख रुपये परिमार्जन के लिए मांग रहे थे. एक लाख रुपये में बात तय हुई. सत्यापन में मामला सही पाया गया. उसके बाद निगरानी थाने में मामला दर्ज किया गया और आज रंगे हाथों उन्हें घूस लेते गिरफ्तार किया गया है.घटना के बारे में बताया जाता है कि शिकायतकर्ता मंगलवार को 1 लाख रुपये राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को देने आया था. पूरे मामले पर निगरानी विभाग की टीम की पैनी नजर थी. उसे ट्रैप करते हुए रंगे हाथ एक लाख के साथ दबोचा गया . तकरीबन 11 एकड़ जमीन को परिमार्जन करने के लिए दो लाख रुपये पर बात तय की गई थी. निगरानी विभाग की कार्रवाई से मसौढ़ी अंचल में हड़कंप मच गया है. सभी राजस्व कर्मचारी, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.निगरानी विभाग की टीम ने सभी साक्ष्य को जुटाते हुए राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और अपने साथ ले गई है. निगरानी विभाग की इस टीम में डीएसपी के साथ तीन इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

Join us on: