रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस ) मधुबनी नगर के विभिन्न स्थानों पर 1971 में हुए ( भारत – पाकिस्तान युद्ध) में भारत की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रहार महायज्ञ मनाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने 10,000 से अधिक प्रहार लगाया एवं संघ के प्रार्थना के उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मधुबनी एवं स्थानीय समाज के बंधु-बांधवों ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर साथ में वंदे मातरम् गायन किया। जिसमें आर एस एस जिला प्रचारक बसंत कुमार, जिला शारीरिक टोली के सदस्य एवं दण्ड शिक्षण प्रमुख रंजित राम, बस्ती कार्यवाह श्रवण प्रधान, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख धीरेंद्र झा, बस्ती पालक पुरुषोत्तम राजपाल, उमेश राजपाल, संजय प्रसाद, अजय प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना, विनय पंडित,अरविंद यादव, कन्हैया कापड़ी, विवेक प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रकाश पूर्वे, पिंटू राउत , गणेश प्रसाद, विश्वजीत, आनंद सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने उपस्थित थें।




