सात निश्चय 3.0 पर कैबिनेट के फैसले का उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया समर्थन!

SHARE:

रिपोर्ट- राजीव रंजन।


बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सात निश्चय 3.0 योजना को लेकर राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह एक अतिमहत्वपूर्ण फैसला है, जो पूरी तरह जनता के हित में है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि सात निश्चय 3.0 के तहत सरकार की मंशा विकास को और गति देने की है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह निर्णय बिहार के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है और वे इसका पूरा समर्थन करते हैं।
बाइट नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर विधानसभा के विधायक

Join us on: