नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में जमकर मना जश्न!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की खबर की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया।

कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमें। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभाने का मौका मिला है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हाल में एनडीए की मिली प्रचंड जीत का तोहफा बिहार को मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

बाइट: सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार

Join us on: