मधुबनी- नेपाल से लाई जा रही विदेशी शराब जब्त, एक युवक हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

गश्ती दल की तत्परता से नेपाल निर्मित शराब के साथ मोटरसाइकिल के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लीटर नेपाल निर्मित विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। बिहार सरकार के द्वारा पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बावजूद भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों से अवैध शराब की तस्करी की घटनाएं लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। पुलिस और शराब कारोबारी के बिच तू डाल डाल तो मैं पात पात बाली खेल बदस्तूर जारी है। हालांकि शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बाद से हजारों महिला एवं पुरुष शराब कारोबारी को जेल भेजा जा चुका है। वही हज़ारों लीटर देशी – विदेशी शराब जब्त कर विनष्ट करने का सिलसिला जारी है। लेकिन शराब तस्कर मानने को तैयार नहीं। शराब कारोबार में संलिप्त दर्जनों लोग आज भी पकड़े जा रहे हैं। बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि गश्ती दल बभनदेई चौक के आसपास नियमित गश्त पर था। इस दौरान करीब शाम 4:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रखंड कार्यालय रोड की ओर से एक युवक उजले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर बोरे में नेपाल निर्मित शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शाम 4:50 बजे प्रखंड कार्यालय रोड पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। जांच के दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति का पहचान अनिल कुमार यादव, 22 वर्ष, पिता शिवनाथ यादव, गांव रामपुर, थाना बासोपट्टी के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान आरोपी के बोरे से मेक डावल ब्रांड की 10 बोतल, 7.5 लीटर और एसी ब्लैक ब्रांड की 12 बोतल, 4.5 लीटर नेपाल निर्मित शराब बरामद की गईं। इस तरह कुल मिलाकर 12 लीटर नेपाल निर्मित विदेशी शराब जब्त की गई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह नेपाल से शराब लाकर स्थानीय क्षेत्र में ऊंचे दाम पर बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद की गई मोटरसाइकिल के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, इसलिए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में नेपाल से शराब की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। छोटी – बरी मात्रा में शराब लाकर कारोबारी सिमा क्षेत्र के गांवों में बेचा करता है। तो वही पुलिस द्वारा अभियान चला कर शराब माफिया पर नकेल कसने के दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे है। थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जा सके।

Join us on: