सहरसा-प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

विकसित देश भी वापस किताबों की तरफ लौट रहे हैं अतः बच्चे भी किताबें पढ़ें: अजय कुमार सिंह

समय का आकलन व निरंतर कठिन परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्ति संभव : गौतम कृष्ण

सहरसा

पब्लिक स्कूल्स एणड वेल्फेयर सोसापटी, कोशी रेंज द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को पूजा बैंक्वेट हॉल जिला परिषद प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथिगण के द्वारा शिक्षा के प्रति समर्पित होकर मन से पढ़ाई करने के लिए छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए महिषी विधायक गौतम कृष्ण ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं कहा कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें, समय का आकलन कर निरंतर कठिन परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्ति करें।समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्या रेणु सिंह ने बच्चों को अपने गुरूजन की बात मानने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि गूगल पर कई सारी जानकारियों भ्रामक एवं संदेह फैलाने वाली हैं इसलिए गूगल की जगह अपने गुरूजन एवं अभिभावक की बात मानें और स्वर्णिम भविष्य बनायें।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अजय कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य ने कहा कि बच्चे मोबाइल से दूर रहें। मोबादल उनकी पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है। कई अनुसंधान से पता चला है कि विकसित से विकसित देश भी वापस किताबों की तरफ लौट रहे हैं अतः बच्चे भी किताबें पढ़ें। मोबाइल पर आश्रित न रहें।समारोह को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सोसाइटी को धन्यवाद दिया के वे बच्चों के भविष्य के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन आवश्यक बताया।

Join us on: