नवादा एसपी ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा : पुलिस कप्तान डी एस धूरत सांवला राम ने देर शाम नगर में स्थापित कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । इस क्रम में पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काजायजा लिया तथा मौजूद अधिकारियों व जवानों को दिशा निर्देश दिया ।
निरीक्षण के क्रम में पहली बार बर्दी के बजाय परंपरागत परिधान का प्रयोग किया । पहली नजर में लोगों को विश्वास नहीं हुआ कि खुद पुलिस कप्तान हैं या फिर कोई और घर का सदस्य । लेकिन बाद में उनकी ऐक्टिवीटी से लोग भौचक रह गये।
उन्होंने बताया कि सुबह शस्त्र कारतूस के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया साहस का परिचय दिया है । ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना मेरा कर्तव्य बन जाता है । जब मैं खुद निकलूंगी तो स्वाभाविक है कर्तव्य पर लगे अधिकारियों व जवानों का मनोबल उंचा रहेगा तथा वे सही तरीके से अपने कर्तव्य का पालन कर सकेंगे ।
उन्होंने पूजा सादगी व कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाने की अपील की । इसके साथ ही लोगों को निर्भिक होकर पूजा का आनंद लेने की अपील की ।

Join us on:

Leave a Comment