:- रागिनी शर्मा

पटना जिले के हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा गाँव निवासी गुड्डर माँझी की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय गुद्दर माँझी बीती शाम 8 बजे के आसपास सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान एक पल्सर बाईक से उनकी टक्कर हो गई, और वे गिर पड़े। ग्रामीण तत्काल उन्हें ईलाज के लिये ले गये, जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस दौरान बाईक चालक बाईक छोड़कर भागने में कामयाब रहा। ग्रामीणों द्वारा बाईक जब्त कर ली गई। इस बात की सूचना ग्रामीणों द्वारा जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव और बाईक को अपने कब्जे में लिया। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना अध्यक्ष मो. शोएब अख्तर ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




