महासप्तमी आज, पट खुलते ही दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे भक्त!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

शारदीय नवरात्र के उमंग और उल्लास में रेशमी शहर भागलपुर पूरी तरह डूब गया है. पूजा पंडालों में माता के पट खुलते ही भक्त दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने लगे हैं. आज मंगलवार को महा सप्तमी की पूजा हो रही है. हालांकि कोरोना के कारण न विशाल और भव्य पंडाल नहीं बनाए गए. सरकारी गाइडलाइनों का पालन करते हुए पूजा हो रही है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं है. शहर के लगभग आधे दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा हो रही है, जहां मां के जयकारे गूंज रहे हैं. मंदिरों व पंडालों में सरकार के निर्देश पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दुर्गापूजा मनाई जा रही है. शहर के कचहरी चौक, तिलकामांझी चौक, दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, मुंदीचक गढ़ैया आदि क्षेत्रों में भव्य पंडाल बनाए गए है.

Join us on:

Leave a Comment