दुर्गा पूजा शांति से संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित”

SHARE:

अरविंद कुमार

दुर्गा पूजा और पंचायत चुनाव के के लिए शांति व्यवस्था के लिए विधि व्यवस्था संबंधी बैठक हुई।राधाकृष्णन भवन में डीएम शीर्षत कपिल अशोक के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसपी नवीन चंद्र झा समेत सभी अनुमंडल के अधिकारी और सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी नवीन चंद्र झा ने कई निर्देश दिए।पूजा पंडालों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा का समुचित व्यस्था करने का भी निर्देश दिया गया।पूजा के विसर्जन जुलूस के लिए भी कई निर्देश दिए गए हैं।पूजा और विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर रोक रहेगी।इसके अलावा पूजा पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी डीएम और एसपी ने कई निर्देश दिए।

Join us on:

Leave a Comment