चार बकरियों को बाघ ने बनाया अपना निवाला!

SHARE:

शकिल अहमद

मंगुराहा वन क्षेत्र के भतुजला जंगल के समीप रिहायसी इलाके में रविवार को बाघ ने चार बकरी को निवाला बना लिया हैं। धमौरा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रामलाल महतो ने बताया की बार बार घटना होने से भतुजला गांव के लोगो को गांव से निकलना मुश्किल हो गया है क्योंकि जंगल के रास्ते से ही आवागमन करना पड़ता है। घटना से एकवा परसौनी व इमिलीया टोला गांव में दहशत का माहौल हैं। एकवा निवासी देवेन्दर साह ने बताया कि वह अपने बकरीयों को जंगल के किनारे गन्ने के खेत में चरा रहें थे तभी झाड़ियों में छीपा बाघ ने हमला कर दिया और एक बकरी को मार कर खा गया। वही दो बकरीयों को बरामद कर लिया गया हैं। वही विजय महतो ने बताया कि उनकी भी एक बकरें को बाघ ने निवाला बना लिया हैं। रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं। स्थल पर टाईगर टेकर को भेजा गया हैं।

Join us on:

Leave a Comment