शकील की रिपोर्ट

बगहा
चौतरवा थाना क्षेत्र के सिक्टौर गड़ैया गांव में पंद्रह हजार रुपए के लिए एक व्यक्ति को मारपीट कर अधमरा कर दिया है । परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा इलाज किया गया । इलाज के बाद उन्होंने बताया कि जख्मी व्यक्ति की स्तिथि सामान्य है । साथ ही उन्होंने बताया कि जख्मी व्यक्ति की पहचान सिक्टौर गढ़ैया निवासी नाथू राम के पुत्र गोविंद राम के रूप में की गई है । मिली जानकारी के अनुसार₹30000 जख्मी व्यक्ति के बड़े भाई शिव राम ने लिया था । जिसमें से 15000 रुपए उसने दे दिया था । बाकी बचे 15000 रुपए के लिए शिवराम के छोटे भाई गोविंद राम को 4 व्यक्तियों ने मिलकर आंख मुंह हाथ बांधकर मारपीट कर जख्मी कर दिया ।जख्मी व्यक्ति की पत्नी रुबिन देवी ने बताया कि चार व्यक्तियों में एक व्यक्ति की पहचान प्रमोद कुर्मी के रूप में की गई है ।




