प्रियांशु कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के देवड़ा पंचायत में विकास नहीं होने का दावा किया वर्तमान चुनाव लड़ रहे मुखिया प्रत्याशी ऋषि राज सिंह ने किया ।उन्होंने बताया पंचायत की आबादी 74 सौ के लगभग है ।पंचायत सरकार भवन देवड़ा पोखरा पर निर्माण किया जा रहा है ,जो घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है ।चंद्रपुर वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 2 में जलजमाव की समस्या सड़क पर बना रहता है। निवर्तमान मुखिया द्वारा जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। देवड़ा चौर में हजारों किसानों की समस्या है ।चैर से जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। देवड़ा पंचायत में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है हुआ है। कुआं मरम्मती सोक्ता निर्माण नहीं हुआ है। 14 वार्ड में मात्र 4 वार्ड में ही सोख्ता का निर्माण कराया गया है ।स्थानीय लोगों ने बताया इस पंचायत में मनरेगा में धांधली की गई है। राशन कार्ड उचित लाभुक को नहीं मिला है। निवर्तमान मुखिया द्वारा विभिन्न योजनाओं में धांधली का आरोप लोगों ने लगाया है। स्थानीय लोगों ने बताया की चंद्रपुर गांव वार्ड नंबर 2 में जल नल योजना से बना टंकी तो देखा लेकिन आज तक लोगों को पानी तक नहीं मिला है ।।स्वच्छ पानी के लिए स्थानीय लोग मोहताज हो रहे हैं ।कुआं का पानी पीते हैं निजी नलका का पानी पीते हैं आयरन युक्त पानी पीते हैं। लेकिन जल नल योजना का पानी यहां के लोगों को नहीं मिलता है। स्थानीय लोगों ने बताया निवर्तमान मुखिया द्वारा सही ढंग से काम नहीं किए जाने के कारण लोगों ने भ्रष्टाचार कमीशन खोरी करने का आरोप लगाया है। हालांकि मुखिया इस बात से इनकार करते हैं।




