बाढ़- टायर फटने से एक स्कॉर्पियो चार पांच बार सड़क पर ही पलट गई, 7 लोग थे सवार, स्थानीय लोगों ने बचाई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ – मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर टायर फटने से एक स्कॉर्पियो चार पांच बार सड़क पर ही पलट गई। स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे, जो प्राथमिक इलाज के बाद अब सभी सुरक्षित हैं। सभी स्कॉर्पियो से समस्तीपुर से पटना जा रहे थे। मोर इथेनाल फैक्ट्री के पास स्कॉर्पियो का पिछला चक्का धमाके के साथ फट गया। इसके बाद स्कॉर्पियो अनबैलेंस होकर सड़क पर ही 3 से 4 राउंड पलट कर दूसरे लेन में चली गई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वे लोगों को बाहर निकालने में सफल नहीं हुए। तब सुधांशु और नीरज ने गाड़ी का अगला और पिछला दोनों तरफ का कांच तोड़ दिया और दोनों तरफ से सभी लोगों को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बाइट सुधांशु, बचावकर्ता

Join us on: