सांसद शंभु शरण पटेल ने किया दो पीसीसी सड़क और एक मैदान में पीसीसी का उद्घाटन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़- रविवार को राज्यसभा सांसद शंभु शरण पटेल ने क्षेत्र के विकास कार्यों की कड़ी में अपने सांसद निधि फंड से दो महत्वपूर्ण पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) सड़क और एक काॅलेज ग्राउंड में पीसीसी ढलाई का उद्घाटन किया। इनमें दो ग्रामीण सड़कों और एक काॅलेज परिसर के मैदान में बनी पीसीसी ढलाई शामिल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

सबसे पहले सांसद पटेल ने प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में नवनिर्मित पीसीसी सड़कों का उद्घाटन फीता काटकर किया। इन सड़कों के निर्माण से अब ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में कीचड़ और आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सांसद का विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

इसके बाद सांसद पटेल ने निकटवर्ती एक महाविद्यालय के ग्राउंड में बनी पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया। कॉलेज परिसर में बनी इस सड़क से विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा, क्योंकि पहले यहां बारिश के समय जलजमाव और झाड़ियों की समस्या बनी रहती थी। अब यह परिसर पूरी तरह से समतल और पक्के रास्ते से युक्त हो गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सांसद शंभु शरण पटेल ने कहा कि वह अपने सांसद निधि फंड से पीसीसी ढलाई का कार्य करवाए है। जिसमें बड्डूपुर गांव में पीसीसी सड़क, मानिकपुर गांव में पीसीसी सड़क और कोन्दी के विष्णु राजा कॉलेज परिसर में पीसीसी ढलाई करवाया गया है जिसका वह उद्घाटन नहीं कर पाए थे तो लोगों ने उनसे आग्रह किया कि नवरात्र का समय में वह उद्घाटन करें और आज उन्होंने उद्घाटन किया है। इस बार मोकामा, बाढ़, लखीसराय समेत बिहार में एनडीए का कमल खिलेगा।

बाइट – शम्भू शरण पटेल, सांसद

Join us on: