:- रवि शंकर अमित!
– बाढ़ के पंडारक थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में छः अवैध देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल के सभी थानों को निर्देशित किया गया है की अपराध की घटनाओं का आसूचना संकलन कर उसपर त्वरित कार्रवाई करें। बीती रात्रि पंडारक थाना अध्यक्ष को सूचना मिली की कुछ लोग हथियार के साथ जमा हुए हैं और उसके द्वारा अपराध की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। थाना अध्यक्ष ने त्वरित टीम का गठन कर छापामारी की, जहां से दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं दो मौके से भागने में सफल हो गए। जिसकी पहचान की गई है और दोनों विधि विरुद्ध बालक और फरार दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में कांड पंजीकृत किया जा रहा है। मौके से एक अवैध देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
वही दूसरा मामला रविवार सुबह की है, सूचना मिली की पंडारक थाना क्षेत्र में कुछ अपराधकर्मी इकट्ठा हुए हैं और सरहन डैम्प में फायरिंग की योजना बना रहे हैं। पंडारक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित छापामारी की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहां कई और व्यक्ति मौजूद थे जो भागने में सफल हो गए उनकी पहचान कर ली गई है। मौके से पांच अवैध देसी कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान खुसरूपुर निवासी दिलीप कुमार के तौर पर हुई है। यह जितने भी लोग इकट्ठा हुए थे वह सभी बाहर से आए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसमें स्थानीय लोगों की मिलीभगत थी, गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बाइट – राकेश कुमार ASP




