रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले में जगह जगह सहर से लेकर गांवों तक विश्वकर्मा पूजा श्रध्दा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। वही बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव में तीन दिवसीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पूजा-अर्चना करने और मेले का आनंद उठाने के लिए काफी संख्या में पहुँचतें रहे।
विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा के समक्ष दिनभर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं चार दिवसीय मेला आयोजन से बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। झूला, दुकानों और खान-पान के स्टॉल से मेले का दृश्य आकर्षक बना हुआ है। आयोजन कमेटी के साथ युवाओं ने मिलकर पूजा और मेले के सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाते देखें जा रहे है। लोगों ने बताया यह मेला वर्षों से गाँव की पहचान रहा है और सामाजिक एकता व आपसी सद्भाव का प्रतीक बन चुका है।




