पटना के बाढ़ में बड़ा हादसा – ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत एक घायल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड में मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पटना रेफर कर दिया गया है। गोविंदा मांझी, जीतो मांझी, रीतलाल मांझी सभी नालंदा जिले के टाडापर गांव के रहनेवाले थे। सभी हॉल्ट के पास रेल पटरी के किनारे गोपकीता गांव जा रहे थे। टाडापर गांव से करीब 25 लोग लड़की देखने के लिए आए थे। उन्होंने ममरखाबाद हॉल्ट के पास गाड़ी खड़ी कर दी और वहां से पटरी के किनारे गोपकीता गांव जाने लगे। तभी अचानक पटरी के दोनों तरफ से ट्रेन आ गई। अचानक ट्रेन आने से सभी पटरी पर ही इधर उधर भागने लगे। दोनों तरफ ट्रेन के कारण किसी को भी बचने का रास्ता नहीं मिल सका। ट्रेन के झटके से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जगलाल मांझी को पटना रेफर कर दिया गया है। सभी लोग जगलाल मांझी के बेटे के लिए लड़की देखने यहां पहुंचे थे।

बाइट मृतक के परिजन

Join us on: