भाजयुमो द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार

समस्तीपुर: भाजपा जिला कमेटी के ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75‌ वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान दिया. इस कार्यक्रम‌ का अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष अमरेश साह के संयुक्त से किया. जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने बताया कि शिविर में प्राप्त रक्त को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा किया गया है, जो जरूरतमंद के काम आएगा. भाजपा जिला समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी , दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र पासवान के साथ जिला प्रभारी संजीब साह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा,कार्यक्रम जिला प्रभारी जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, सुनील कुमार राय,ललन सिंह , मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह श्याम पासवान ,हरेराम चौधरी , सुरेश साह, अशोक नायक सहित अन्य लोग रहे. रक्तदान शिविर में युवा कार्यकर्ता नीरज चौधरी, रौशन यादव, रौशन झा, अविनाश कुमार चौधरी, पुरूषोत्तम चौधरी, चंदन झा, काशीनाथ झा,सुवोध पासवान , अनमोल कुमार, कन्हैया साह, विकास कुमार सिंह,अंकज कुमार,शिवम सिंह, अरूण सहनी,, संतोष साह , चंदन कुमार गुप्ता, नवीन कुमार सिंह,माधव झा , गुंजन कुमार सिंह,शिवम झा, अशोक कुमार सहित अन्य लोगों आदि ने रक्तदान किया.

Join us on: