रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार जागरूकता रथ को डीएम रौशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,डीएम श्री कुशवाहा ने बताया की महिलाओ का स्वास्थ्य और सुख समृद्धि ही मज़बूत और सशक्त परिवार का नींव है, अपने परिवार और समुदाय की महिलाओ किशोरियों व बच्चों के लिए नियमित स्वास्थ्य जाँच स्क्रीनिंग और उचित पोषण को बढ़ावा देना ही इस कार्यक्रम का एक मात्र लक्ष्य है, मौक़े पर अपर समाह्रत्ता बृजेश कुमार, उप विकास आयुक्त सैलज़ा पांडे, नज़रत उप समाह्रत्ता रजनीश कुमार राय एवं आईसीडीएस डीपीओ सुनीता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे!




