बक्सर सदर एसडीएम के सुरक्षा गार्ड पर अधिवक्ताओं ने किया हमला,मचा बवाल!

SHARE:


बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

बक्सर क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां कुछ अधिवक्ताओं के झुंड ने एसडीएम ऑफिस में हिंसक तरीके से हंगामा मचाए हुए हैं और बक्सर सदर एसडीएम के सुरक्षा गार्ड को पिट भी रहे हैं इस पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीम अविनाश कुमार से ली गई तो उन्होंने बताया कि पहले से कोई जमानत का मामला था इसी मामले को लेकर अधिवक्ता लोग एसडीएम ऑफिस आए हुए थे और अभियुक्त का जमानत को लेकर हंगामा करने लगे इस हंगामा के क्रम में सदर एसडीएम के सुरक्षा गार्ड को पीटना शुरू कर दिया और पीटने के बाद सुरक्षा कर्मी का मोबाइल भी छीन लिए उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा यह खून खराबा और हंगामा सरकारी काम में बाधा डालना बेहद ही शर्मनाक है

बाईट- अविनाश कुमार बक्सर सदर एसडीएम

Join us on: