रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
आज दिनांक 18 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव खगड़िया बस स्टैंड पहुँचे और हजारों की संख्या उपस्थित छात्र,युवा माता -बहनों को संबोधित किया।
सर्वप्रथम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वागत पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों से राजद कार्यकर्तओं ने नारा लगाते हुए खगड़िया बॉर्डर किया।
खगड़िया बस स्टैंड में बिहार अधिकार यात्रा के रथ पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव को बुलाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खगड़िया मनोहर कुमार यादव के द्वारा संगठन को मजबूत बनाया गया है। आपलोगों से यह कहने आया हूँ कि बहुत हो गया है इस खटहरा सरकार का जिसका कोई विजन ही नहीं है
तेजस्वी जो कह रहा है वही काम ये थके हुए मुख्यमंत्री कर रहे हैं।
मैंने 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार के युवाओं से कह रहे थे कि अगर बिहार में मेरी सरकार बनती तो दस लाख युवाओं को नौकरी देगें तो नीतीश चाचा कह रहे थे कि पैसा कहाँ से लायेगा तेजस्वी अपने बाप के यहाँ से पैसा लायेगा। चाचा जी जब पलटी मारके हमारे साथ आये कि भाजपा वाला हमारे पार्टी को तोड़ रहा है। हमलोग साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाये और सत्रह महीनें में पाँच लाख नौकरी देने का काम किया। बिहार के नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलवाने काम किये। साढ़े तीन लाख नौकरी प्रक्रियाधीन करवाया।
चाचा जी कह रहे थे नौकरी देना संभव नहीं है असम्भव है पैसा कहाँ से लायेगा जब सत्रह महीने की सरकार में मेरे साथ आये तो मैंने रास्ता दिखाया और चाचा जी हाथ से ही एक दिन में लाखों नियुक्ति पत्र बटवाया ।
चाचा जी पलटी मार के फिर चले गये तो मैंने कहा कि पेंशन की राशि 1500 रुपये कर देगें तो चचा जी ने 1100 रुपया कर दिये बीस साल से पेंशन 400 रुपया ही था। जब हम बोले कि 200 यूनिट फ्री में बिजली देंगे तो डबल इंजन की नकचली सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया।पहले यह सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों का शोषण कर रहा है। यह स्मार्ट मीटर नहीं चीटर मीटर है।
मीटर भी चीट और चीफमिनिस्टर भी चीटमिनिस्टर हैं।हम बोले माई बहिन योजना के तहत 2500 रुपये देंगे तो ये कहते हैं दस हजार रुपया उधार देगें वोट ले लेगें और कहते हैं कि चुनाव के बाद समीक्षा करेंगे कि किसको व्यवसाय के लिए और पैसा देना है कि नहीं देना और किसको नही देना है। बिहार के माँ-बहनों से चीटिंग कर रहे हैं चुनाव के पैसा वसूल करेगें ऐसा डबल इंजन की सरकार के कैबिनेट का निर्णय है। बिहार की माँ-बहनों को चुनाव लगाने काम कर रही है चुनाव के बाद पैसा वसूलेगा।
इसी तरह वोटर लिस्ट से नाम कटवा रहा था हम नाम नहीं न कटने दिये।
बीस वर्षों के डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार ,अपराध मिटा नहीं न मिटा जब हमारी सरकार बनेगी तो दवाई,सुनवाई, करवाई वाली सरकार बनायेगें।
ये थके हुए मुख्यमंत्री तेजस्वी का नकल कर रही है आपलोगों को ओरिजनल मुख्यमंत्री चाहिए कि डुप्लीकेट मुख्यमंत्री आपलोगों को तय करना है।
आपलोग बताएं कि थाना वाला शराब बेचवा रहा है कि नहीं दलित, गरीब पिछड़ा ,अतिपिछड़ा को जेल में भर दिया है अमीर आदमी शराब पी रहा है एक भी जेल गया है गरीब का नियम अलग अमीर का नियम अलग इसलिए न लालू जी को लाइए लालू जी के राज में गरीबों को अधिकार था। इन लोगों ने गरीबों का अधिकार छीन लिया है इसलिए सरकार बदलना है। तेजस्वी जो कहता है वो करता है तेजस्वी जो कहा वह किया है। खासकर माताओं को कहना चाहते हैं कि बच्चों लोगों को नौकरी मिलना चाहिए कि नहीं अगर नौकरी चाहिए तो एकबार हमको मुख्यमंत्री बनाइए। जिनको भी डिग्री है सबको नौकरी मिलेगा।
मौके पर राज्यसभा सांसद संजय यादव,पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत , शिवचंद्र राम, एमएलसी मो कारी सोएब, जिला रास्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैशर, प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,चंद्रशेखर कुमार, राजा चौधरी, अजय चौरसिया, बिनोद कुमार, उदय यादव ,चंदन सिंह,राजकिशोर राज,विक्की आर्या सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।




